(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) रांची : झारखंड : 4 अगस्त 2025 राजनीति के एक युग का अंत हुआ.. सुबह 8:56 पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.. वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चल रहा था .. करीब डेढ़ महीने से वह इलाजरत थे. उनके निधन पर झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच तथा आम जनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.
#shibu_shoren #viralnews #cmjharkhand #hemantshoren
इस बीच में उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने कुछ भी कहने से मना किय और कहां है कि उनके पास आज बोलने क के लिए शब्द नहीं है.
खबर मिलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. वही उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
उनके शव को दिल्ली से रांची स्थित उनके मकान मोहराबादी में ले आया गया है. जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनों की भारी भीड़ उमड़ गई है.
0 تعليقات