Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

नीतीश ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में रचा इतिहास: डा रंजू गीता

 नीतीश ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में रचा इतिहास: डा रंजू गीता


महिलाओं को सशक्त बनाने का देश मे नीतीश पेश कर रहे हैं मिशाल: डा रंजू




सीतामढ़ी- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में इतिहास रचा है। नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में एक तिहाई सीट लड़कियों के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आवश्यक कारवाई करने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया। उक्त बातें पुर्व मंत्री सह समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डा रंजू गीता ने कही। उन्होंने कहा कि इससे तकनीकि शिक्षा में  छात्राओं की संख्या बढ़ेगी।  छात्राएं उच्च और तकनीकि शिक्षा की ओर ज्यादा प्रेरित होंगी। राज्य के सभी जिला में इंजीनियरिंग काॅलेज खोले जा रहे है। मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे है। उन्होंने कहा इसके  पीछे नीतीश कुमार का मकसद है, कि इन दोनों की पढा़ई करने बिहार के बच्चों को बिहार से बाहर न जाना पड़े।


विज्ञापन


डा रंजू गीता ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य बन गया है जहां राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होगी। महिला सशक्तीकरण के मामले में नीतीश सरकार ने एक ओर मिशाल पेश किया है। नीतीश सरकार ने इससे पुर्व प्रारंभिक स्कूल में शिक्षक नियुक्ति, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं , राज्य सरकार के सभी नौकरियो में महिलाओं को आरक्षण दिया था,जो सबसे पहले बिहार मे दिया गया था।

बापू,लोहिया,जेपी,कर्पुरी सभी महिलाओं को सशक्त बनाने के पक्षधर थे।  डा रंजू ने कहा कि उन महापुरूषो के सपनों को नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं।नीतीश कुमार आधी आबादी को सम्मान देने का कार्य किया। उनके विकास और उत्थान के लिए आये दिन योजनांए बनाई जा रही है। इनके कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाया जा रहा है। बिहार में महिलाएँ सशक्त हुई।

إرسال تعليق

0 تعليقات