Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला - जांच में जुटी पुलिस

 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला - जांच में जुटी पुलिस

( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) नानपुर (सीतामढ़ी )-: थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गाछी में दरिंदों द्वारा एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का घिनौना मामला सामने आया है। वहीं दुष्कर्म के बाद दरिंदा भागने में सफल रहा। वहीं खून से लथपथ बच्ची को जब घास काटने आई महिलाओं ने देखा तो इसकी जानकारी गांव में दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचें और खून से लथपथ बच्ची के बारे में पुलिस को जानकारी दी।


वहीं इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। वहीं डीएसपी अतनु दत्ता व थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गाछी के सभी जगहों पर देखा और घटना में शामिल दरिंदा की निशानदेही के आधार पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना दोपहर लगभग बारह बजे का बताया जा रहा है। 

डीएसपी अतनु दत्ता ने घटना की निंदा की। तथा बताया की बहेरा आम गाछी में घटना घटी है। इस संबंध में पता की जा रही है। कहा की अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। कहा की घटना के संबंध में सभी विन्दुओं पर जांच की जा रही है।


إرسال تعليق

0 تعليقات