Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

पेड़ व अलिबेस्टर को लेकर हुई विवाद में जबरदस्त मार पीट

 पेड़ व अलिबेस्टर को लेकर हुई विवाद में जबरदस्त मार पीट 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्ट) सोनबरसा थाना क्षेत्र के मुशहरनि गांव वार्ड नंबर 13 में रविवार के सुबह दो पक्षों में आम के पेड़ व अलिबेस्टर को लेकर हुई विवाद में जबरदस्त मार पीट हो गया जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया घायल व्यक्ति को पुलिस के सहयोग से स्थानीय सीएचसी लाया गया जहां स्थिति गंभीर देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया. जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मकेश्वर महतो के पुत्र जितेन्द्र महतो का आरोप है कि गांव से पश्चिम ब्रह्म स्थान के समीप आम का पेड़ का डाली स्वर्गीय सियाराम महतो के पुत्र नरेश महतो के घर के उपर गया हुआ है तो बार बार काटने के लिए जितेन्द्र महतो को कह रहा तो जितेन्द्र महतो का आरोप था कि नरेश महतो मेरे जमीन पर घर का अलीवेस्टर दो हाथ गिराएं हुएं हैं इसी बात को लेकर एक सप्ताह से दोनों पक्षों में कहा सुनी होता आ रहा है और धीरे-धीरे दोनों पक्षों में विवाद का आग सुलगता गया और अचानक मार पीट होने लगा। जिसमें कुल्हाड़ी,दविया, लाठी डंडे से चलने लगा और देखते देखते रण भूमि में तब्दील हो गया और आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की खबर पर प्रभारी थाना अध्यक्ष अवध राम दरोगा योगेन्द्र प्रसाद, भवानी कुमारी, दीपक कुमार,जमदार मोहन सिंह व शस्त्र बल महिला कांस्टेबल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामला को शांत कराया और घायल स्वर्गीय रामविलास महतो के 80 वर्षीय पुत्र प्रमेश्वर महतो, सियाराम महतो के पुत्र 55 वर्षीय राम प्रवेश महतो,प्रमेश्वर महतो के पुत्र 36 चंदन महतो, मकेश्वर महतो के 45 वर्षीय पुत्र जीतेन्द्र महतो स्वर्गीय सियाराम महतो के 46 वर्षीय पुत्र राम कृपाल महतो,55 वर्षीय राम निवास महतो,58 वर्षीय राम नरेश महतो राजेन्द्र महतो के 28 वर्षीय पुत्र विपिन सिंह को इलाज हेतु लाया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات