Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

देशी पिस्टल व जिन्दा गोली क साथ बदमाश गिरफ्तार - एसपी सीतामढ़ी को बड़ी सफलता

 देशी पिस्टल व जिन्दा गोली क साथ बदमाश गिरफ्तार - एसपी सीतामढ़ी को बड़ी सफलता


सीतामढ़ी- एसपी हर किशोर राय के निर्देशानुसार गुप्त सूचना पर चक्की ढाबा ,थाना महिन्द्रवारा 4 साल से विभिन्न लूट एवं रंगदारी मे संलिप्त परसौनी थाना  कोराभीम गांव निवासी वैघनाथ महतो के पुत्र वांछित अभियुक्त राजु कुमार ऊर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया,जिसे जेल भेज दिया गया। इसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, 1280 कि ग्रा चरस, एक अपाची मोटरसाइकिल नं बी आर- 30 ए बी  - 0661 जो पुनौरा कांड सं 80/21 दिनांक 16 मई 21 धारा 395 में प्रयोग किया गया था बरामद हुआ। इस संबध में महिन्द्रवारा थाना कांड सं  78/21 दिनांक 28 मई 21 धारा 414 ऑमर्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। इसका अपराधिक इतिहास रहा है। महिन्द्रवारा, पुनौरा,डुमरा ,रीगा थाना के कई कांड मे वांछित है। वही सहियारा  थाना के पोखरभिंडा निवासी जय किशोर राम के पुत्र दीपबंधु  कुमार उर्फ छोटु को पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार गुप्त सूचना पर पुनौरा एवं रीगा थाना अध्यक्ष के सहयोग से  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छोटु पर पुनौरा, सहियारा,मेहसौल ओपी का अभियुक्त था।

Post a Comment

0 Comments