( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सोनबरसा कन्हौली थाना पुलिस ने बुधवार के रात्रि गश्ती के दौरान खाप खोपराहा गांव के समीप बाइक सवार तस्कर को शराब के साथ पकड़ने में सफलता पाई है पकड़े गए तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के मारपा वार्ड नंबर 11निवासी मोहम्मद गफुर राईन के पुत्र मोहम्मद निशारुल राईन के रूप में की गई है थाना अध्यक्ष सेन्टु कुमार ने बताया कि तस्कर अपने बिना नंबर के काले रंग के पैशन प्रो वाइक से नेपाल की ओर से आ रहा था उसी बीच वाइक रोककर तलाशी ली तो वाइक के सीट के निचे 51 पीस नेपाली देशी शौफी शराब 300 बरामद किया गया। वाइक व शराब को जब्त करते हुए तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


0 Comments