( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सोनबरसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम छापेमारी कर दो स्थानों से भारी मात्रा में नशीली दवा कोरेक्स व टेबलेट के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के चांदनी चौक सोनबरसा गांव निवासी अरविंद महतो के पुत्र नवीन कुमार महतो ,चिलरा गांव निवासी अमीरी राउत के पुत्र बबलू राउत व रुपनरायण प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार एवं चिलरी गांव निवासी रामेश्वर महतो के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है
थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा हनुमान चौक से पुरब रोड किनारे टायर पंचर की दुकान के समीप अलग-अलग झोला में तीनों तस्कर से 50 बोटल नशीली दवा कोरेक्स 100 एम एल बरामद किया गया और पुंछ ताछ में बताया कि चांदनी चौक स्थित नवीन कुमार के घर की तलाशी ली तो प्लास्टिक के बोरी में 457 पीस नशीली दवा कोरेक्स व 600 पीस प्रतिबंधित टेबलेट बरामद किया गया। चारों तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



0 Comments