Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

ऐशियन मेडालिस्ट अनुष्का अभिषेक को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित।


ऐशियन मेडालिस्ट अनुष्का अभिषेक को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित।



( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सितामढ़ी: राजभवन पटना में बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अरर्लेकर जी के द्वारा  ऐशियन सवात चैंपियनशिप- 2024, इंडोनेशिया में अपने अद्भुत प्रदर्शन के दम पर देश को सिल्वर मेडल दिलाने वाली फ्रेंचबॉक्शिंग खिलाड़ी सितामढ़ी थूम्महा गांव की अनुष्का अभिषेक  को सम्मान के साथ मेडल पहनाकर बधाई व शुभकामनाएं दिऐ।


और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इसी के साथ अनुष्का के कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव जो की ऐशियन सवात् चैंपियनशिप, इंडोनेशिया में भारतीय टीम के कोच के तौर पर भारत का नेतृत्व कर रहें थे और इनके नेतृत्व मे भारत कुल 8 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

महमहिम इनके कोचिंग की सराहना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिऐ। इस प्रोत्साहन और सम्मान से खिलाड़ी और भी अधिक उर्जावान होकर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगें। इसके साथ ही रास वर्ल्ड की ऐसोसिएट डायरेक्टर प्रियंका सिंह, सूबेदार चंद्र प्रकाश समेत सभी पदाधिकारियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दिऐ ।

Post a Comment

0 Comments