Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बीडीओ ने खुद उठाया झाड़ू । शुरू किया सफाई अभियान


{ prime news reporter} सोनबरसा  स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा वार्ड 3 रजैला पोखर महादलित टोला में बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव प्रखंड कॉडिनेटर अभिमन्यु झा मुखिया प्रतिनिधि तरूण कुमार ज्याउद्दीन उर्फ तनु सहित दो दर्जन पंचायत प्रतिनिधियों ने झाड़ू लगा स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान महादलित टोला के विभिन्न गली, मंदिर परिसर एवं तालाब तट की सफाई कर स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में आये बदलाव एवं उपलब्धियों को उत्सव के रूप में मनाना तथा इसे स्थायित्व प्रदान करना है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता को हमें अपनी आदतों में शुमार कर लेना चाहिए। अपने घरों और आसपास के स्थानों पर स्वच्छता बनाये रखें। जहां तहां गंदगी व कचरा न फेंके। गंदगी के कारण ही संक्रामक बीमारियां होती है।वहीं प्रखंड कॉडिनेटर अभिमन्यु झा ने कहा कि जन जन को स्वच्छता को अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्वच्छता हम सभी को स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक है। स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफलता के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से प्रेरित हो ग्रामीणों ने भी श्रमदान कर सफाई की। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments