( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के इशोपुर में लगाए गए और आर्केस्ट्रा को देखने जाने के दौरान रास्ते में हुई मारपीट में एक युवक को छाती में चाकू मार दिया गया. घायल युवक की पहचान बबूरबन के वार्ड 11 निवासी योगेंद्र मुखिया के पुत्र अनिल मुखिया के रूप में की गई है.
इसके बाद परिजनों द्वारा उसे बाजपट्टी सीएचसी में ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल में भेज दिया गया. वहां भी हालत गंभीर होने पर उसे जब मुजफ्फरपुर रेफर किया गया तो परिजनों ने उसे सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया गया कि परिजन पर यह हमला आपसी विवाद को लेकर किया गया है. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है. पुलिस को इसकी सूचना दी जा चुकी है.
0 Comments