Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

मध्य विद्यालय हरपुरवा गोट के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार के सेवा निवृत होने पर सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन


 ( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) मध्य विद्यालय हरपुरवा गोट के प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार के सेवा  निवृत होने पर सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अब्दुल मनान व संचालन प्रारम्भिक शिक्षक कल्याण संघ के महासचिव  मो जमशेद आलम ने किया।

         इस अवसर पर उपस्थिति प्रारम्भिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन ने कहा की हर विदाई के बाद नई शुरुआत होती है और पुन अगली यात्रा की शुभकामनाएं देते है। तिरहुत स्नातक क्षेत्र के भावी प्रत्याशी रिंकू कुमारी ने कहा की शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते वे जहां भी रहते है समाज का मार्गदर्शन करते रहते है। प्रमुख अफजल आलम ने कहा की इनके कार्यशैली व कर्तव्य निष्ठा अन्य शिक्षकों के लिए भी अनुकरणीय है।

        समारोह को शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव जीतेन्द्र कुमार सुधांशु,  मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार, सरपंच राजेश्वर चौधरी,राम ईश्वर मंडल, शफी अहमद, फूल हसन सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। 


स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक  राहुल राज के नेतृत्व में सारिका कुमारी, राम यतन राय, राम नरेश बैठा, सजदा प्रवीण, आशा कुमारी, सपना कुमारी ने श्री कुमार को अंग वस्त्र,डायरी, कलम,छाता व अन्य सामग्री उपहार दिया। वहीं कल्याण संघ के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह द्वारा आम का पौधा उपहार दिया गया।


Post a Comment

0 Comments