Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

कुएं में उपलाता हुआ एक श/व देखे जाने से गाँव मे ह/ड़कंप

 कुएं में उपलाता हुआ एक शव देखे जाने से गाँव मे हड़कंप



( PRIME NEWS REPORTER) रीगा। थाना क्षेत्र के रीगा  प्रथम पंचायत अंतर्गत रीगा गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार के शाम कुएं में उपलाता हुआ एक शव देखे जाने से गाँव मे हड़कंप मच गया।  महिला की पहचान वार्ड 14 निवासी सोनू झा की करीब 32 वर्षीय पत्नी अमृत कला देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मृत महिला मानसिक रूप से बीमार थी। मृत महिला के पति सोनू झा के द्वारा बताया गया कि मानसिक रूप से बीमार होने का कारण कई महीनो से उसका इलाज कराया जा रहा था। 4 दिन पहले महिला एकाएक घर से लापता हो गई। आज पास के ही कुएं में  आसपास के लोगों को जब दुर्गंध होने पर कुआं में जाकर देखा तो महिला का शव उपलाता हुआ मिला है। शव को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला  गया। पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कृष्णानंद पासवान,उप मुखिया राजीव मंडल सहित अन्य ने बताया कि महिला के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण इस प्रकार की घटना हुई है।

Post a Comment

0 Comments