बाजपट्टी प्रखंड के लिटिल एंजेल स्कूल में कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी में स्वच्छता अभियान मनाया गया
(प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) बाजपट्टी : दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को बाजपट्टी प्रखंड के लिटिल एंजेल स्कूल,बाजपट्टी में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता कार्यक्रम से शुरुआत करते हुए केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवम प्रधान डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि मनुष्य को स्वस्थ्य रहने हेतु साफ सफाई काफी आवश्यक है। अधिकतर संक्रमक रोग आसपास की गंदगी एवम प्रदूषित खाना खाने से होता है। अतः हमलोगों का यह दायित्व बनता है कि हमलोग मिलकर इस अभियान को अंजाम दें ताकि हमलोग स्वस्थ्य रह सकें।
केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक मनोहर पंजीकार ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा हमलोगों के लिए आवश्यक है क्यूंकि वातावरण में विभिन्न प्रकार के गैसों का संतुलन बिगड़ गया है जिस कारण सभी जीव जंतु प्रभावित हो रहा है। अतः इसके लिए अधिक से अधिक पौधेरोपण की आवश्यकता है ताकि विभिन्न गैसों का संतुलन बना रहे एवम पर्यावरण सुरक्षित रह सके।
पादप रक्षा वैज्ञानिक डॉ श्रीति मोसेस ने बताया कि सरकार के द्वारा अभी पूरे देश में "एक पेड़ माँ के नाम" आधारित कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से ये सन्देश दिया जा रहा है कि पर्यावरण में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा को कम नहीं होने दें ताकि मानव जीवन सुरक्षित रखा जा सके।
गृह वैज्ञानिक डॉ सलोनी चौहान ने बच्चों के माध्यम से माता पिता को जागरूक करने हेतु संतुलित भोजन के उपयोग की बात कही कहा कि दैनिक भोजन में मोटे अनाज, मशरुम, पपीता, सहजन, निम्बू हरी शाक सब्जी इत्यादि का महत्वपूर्ण स्थान है। अतः इसके लिए पोषण वाटिका की स्थापना का महत्वपूर्ण स्थान है जिससे हमें संतुलित भोजन की आपूर्ति हो पायेगी।
लिटिल एंजेल स्कूल के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा का मूल उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि सभी हमलोग स्वस्थ्य रह सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम के बाद बच्चों के बीच स्वच्छता के प्रति प्रतिज्ञा लिया गया, पुनः एक सामूहिक सफाई का कार्यक्रम चलाया गया। अंत में एक पेड़ के नाम अंतर्गत स्कूल में पौधेरोपण कार्यक्रम के तहत पौधेरोपण किया गया l पौधेरोपण का कार्यक्रम बाजपट्टी थाना में थाना प्रभारी सरोज कुमार एवम कृषि विज्ञान केंद्र सीतामढ़ी के वरीय वैज्ञानिक एवम प्रधान डॉ राम ईश्वर प्रसाद ने संयुक्त रुप से पौधेरोपण का कार्य किया।
कार्यक्रम में मिश्वास आर्यन, समर्थन कुमार, सुभाष कुमार, जिज्ञासु कुमार, श्वेता सिंह सहित कुल 55 बच्चों ने भाग लिया।
0 Comments