दूसरी बार हम (सेक्युलर) के सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष बने शफीउद्दीन फलाही उर्फ चांद बा
बाजपट्टी : प्रखंड के मधुबन गोट निवासी शफीउद्दीन फलाही उर्फ चांद बाबू को दूसरी बार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर चांद बाबू ने पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय तथा प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में समय कम मिलने के कारण वह संगठन के लिए अपेक्षित कार्य नहीं कर सके, लेकिन इस बार पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
चांद बाबू के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में बरहम देव सिंह, विक्रम पटेल, मो. शमशाद अली, मो. शफी, लाल बहादुर राम, डोमन पासवान, मो. राजू, सुनील मांझी, रतन मांझी, लक्ष्मण मांझी एवं रामनरेश मांझी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।



0 Comments