बाजपट्टी में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का एक दिवसीय सांकेतिक धरना
बाजपट्टी: बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बाजपट्टी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.
संघ ने सेविका एवं सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में ग्रेच्युटी एवं अन्य सेवार्थ लाभ जल्द लागू करने, सेविका से महिला पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की.
इसके अलावा पोशाक राशि, अन्नप्राशन, गोद भराई प्रोत्साहन राशि, मकान किराया, मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य लंबित राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग रखी गई. सेविकाओं को 5G मोबाइल और उसका रिचार्ज उपलब्ध कराने तथा बकाया मानदेय का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की गई.
संघ ने मानदेय के खंडित भुगतान की प्रक्रिया समाप्त कर नियमित एवं समयबद्ध भुगतान की मांग की. धरना का नेतृत्व अध्यक्ष सविता कुमारी एवं कोषाध्यक्ष रीना रानी ने किया. मौके पर मुन्नी कुमारी, सीमा कुमारी, रीना कुमारी, माधुरी कुमारी, सोना कुमारी, जीनत खातून, इंद्रेश कुमारी, नीलम देवी सहित कई सेविका एवं सहायिका मौजूद रहीं.
हैशटैग
#सीतामढ़ीप्राइमन्यूज़ #बाजपट्टी #आंगनबाड़ी #आंगनबाड़ीसेविका #आंगनबाड़ीसहायिका #बिहारआंगनबाड़ी #धरनाप्रदर्शन #आंगनबाड़ीकर्मचारी #सीतामढ़ी #BiharNews #SitamarhiNews
Google Questions
- बिहार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की क्या मांगें हैं?
- आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा या नहीं?
- आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की ग्रेच्युटी का क्या नियम है?
- आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय कितना है?
- आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का बकाया मानदेय कब मिलेगा?
- आंगनबाड़ी सेविका से महिला पर्यवेक्षक कैसे बनते हैं?
- आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं?
- बिहार में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का धरना क्यों हुआ?
- आंगनबाड़ी सेविका को मोबाइल और रिचार्ज कब मिलेगा?
- सुप्रीम कोर्ट ने आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के लिए क्या आदेश दिया है?

0 Comments