Ticker

7/recent/ticker-posts

रसलपुर में दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव संपन्न

 रसलपुर में दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव संपन्न


रसलपुर बाजार. गायत्री परिवार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि अभियान के तहत पुपरी-सुरसंड पथ के बीच रसलपुर बाजार स्थित राम जानकी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया. अंतिम दिन मुख्य रूप से हवन एवं सायंकाल में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान पांच लोगों को दीक्षा संस्कार दिलाया गया. वहीं कई लोगों का शिक्षा संस्कार एवं नामकरण संस्कार भी कराया गया.


कार्यक्रम में आचार्य राजकुमार राय, राकेश कुमार, टीपु कुमार, कृष्णा कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार, ज्ञानेश कुमार, रामबाबू कुमार, मुन्ना सिंह, अरुण सिंह, बिगू पासवान, वाल्मीकि कुमार, विजय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया. दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया.


Post a Comment

0 Comments