मां सीता विश्वविद्यालय की स्थापना पर बलहा मनोरथ में लगेगा मां सीता का भव्य दरबार, एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने की बड़ी घोषणा
बाजपट्टी. प्रखंड के बलहा मनोरथ स्थित महारानी स्थान के समीप आयोजित पांच दिवसीय महावीरी झंडा महोत्सव का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. शिक्षक फेकन बैठा के द्वार पर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया.
इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि मां सीता विश्वविद्यालय की स्थापना होने पर वे पुनः बलहा मनोरथ की इस पावन धरती पर मां सीता का भव्य दरबार लगाने आएंगे. उनके इस बयान के बाद उपस्थित लोगों में उत्साह देखा गया.
महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व 351 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा ब्रह्म स्थान होते हुए सेरहा पोखर पहुंची, जहां से जल भरकर कन्याएं पुनः पूजा स्थल पहुंचीं. आयोजन स्थल पर 101 फीट और 51 फीट ऊंचे दो महावीरी झंडे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं.
आयोजन को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार साह, सरपंच प्रतिनिधि राजेश साह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय कुमार सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार, शिक्षक फेकन बैठा, परशुराम सिंह, बलिराम सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों की सराहनीय भूमिका रही.
Bajpatti News, Sitamarhi News, Banshidhar Brajwasi MLC, Maa Sita University, Balha Manorath, Mahaviri Jhanda Mahotsav, 351 Kanya Kalash Yatra, Bihar News, Tirhut Graduate Constituency, Sitamarhi Latest News
#BajpattiNews #Sitamarhi #BanshidharBrajwasi #MahaviriJhanda #BalhaManorath #MaaSitaUniversity #BiharNews #SitamarhiPrimeNews



0 Comments