सीतामढ़ी डीएम सहित पांच आईएएस अफसर का तबादला। जानिए। ... विस्तार से
बिहार सरकार ने तीन जिलों के डीएम का तबादला किया है। जहानाबाद, मुंगेर और सीतामढ़ी में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी।
मुंगेर की डीएम रचना पाटिल का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग में इस पद पर रहे हिमांशु कुमार राय जहानाबाद के डीएम बनाए गए हैं। जहानाबाद के डीएम रहे नवीन कुमार अब मुंगेर के जिलाधिकारी होंगे।
वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव सीतामढ़ी के नए डीएम बनाए गए हैं। सीतामढ़ी की जिलाधिकारी रहीं अभिलाषा कुमारी शर्मा का तबादला वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया है।
DM सहित 5 आईएएस का तबादला
जहानाबाद के DM बने हिमांशु कुमार राय
मुंगेर DM बने नवीन कुमार
सीतामढ़ी DM बने सुनील कुमार यादव
रचना पाटिल बने सामान्य प्रशासन में अपर सचिव
अभिलाषा कुमारी वर्मा बनी वित्त संयुक्त सचिव
सामान्य प्रशासन ने जारी की अधिसूचना
0 Comments