पूर्व मुखिया और जाप नेता सुबोध कुमार यादव उम्र करीब 45 वर्ष को सुबह सबेरे 6 बजे के करीब घात लगाएं अपराधियों ने ताबड़ तोड़ 4 गोली सीने में और एक गोली बाह में मारकर निर्मम हत्या करने के नियत से गंभीर जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस खबर की जानकारी उत्तर बिहार के जिला शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण में सनसनी के रूप में फैल गया है और लोगों में आक्रोश, गुस्सा साफ साफ दिखाई दे रहा है।
मालूम हो कि 16/17 वर्ष पूर्व युवा मुखिया सुबोध राय के पिता सियाराम राय, चाचा भगवान राय और छोटा भाई भोला राय के साथ ही दो और व्यक्तियों का निर्मम हत्या कर दिया गया था उसी प्रतिशोध और आक्रोश में यह बाद में अपना दबंगी रूप धारण कर आगे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ते चले गए लेकिन इनकी लोकप्रियता क्षेत्रों में इतनी अधिक थी खासकर के ग्राम पंचायत में जिन्होंने एक बार 5 साल के लिए मुखिया बना, दुबारे महिला सीट होने पर पत्नी मुन्नी देवी मुखिया निर्वाचित हुई और तिबारे में भी पत्नी मुन्नी देवी ग्राम पंचायत राज रामबन की वर्तमान मुखिया है। जानकारी हो की सुबोध राय पिछले विधानसभा बेलसंड निर्वाचन क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के समर्थन से चुनाव भी लड़े थे। इस बात की पूरे क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ने से विरोधियों में बेचैनी था । कहा जाता है कि ऊपर और नीचे के विरोधी एकजुट होकर हत्या के प्रयास करने की साजिश रचने लगे जो अंततः आज 27 जून 2022 की सुबह गोली मारकर करने में कामयाब हो गए।
पूर्व मुखिया सुबोध राय अपने पीछे 3 पुत्री और 2 पुत्र के साथ ही वर्तमान मुखिया मुन्नी देवी को इस दुनियां में छोड़ गए हैं। पिछले ही बरसो अपनी एक मात्र पुत्री की विवाह किए हैं । इनके करीबी रिश्तेदार जवाहरलाल राय, गुड्डू यादव आदि का कहना है कि पुलिस प्रशासन और सरकार त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या करने वाले अपराधियो को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे। अन्यथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को पब्लिक अपने हाथों में ले लेगा। एसकेएमसीएच में भारी संख्या में मुखिया को चाहने वाले लोगों का अंतिम दर्शन करने के लिए जन सैलाब है।
इनकी बड़ी बहन परिवार के नजदीकी महिलाएं सगे संबंधियों सभी का रोते रोते बुरा हाल है और एक स्वर से इन लोगों का कहना है कि अपराधियों का त्वरित गिरफ्तारी हो और कड़ी से कड़ी सजा हो तभी हम लोगों को इसका इंसाफ मिलेगा और कानून व्यवस्था पर भरोसा बनेगा।
0 Comments