Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

बाजपट्टी स्टेशन पर मेमू ट्रेन 15507 के ठहराव से क्षेत्र में खुशी की लहर

 🚆 बाजपट्टी स्टेशन पर मेमू ट्रेन 15507 के ठहराव से क्षेत्र में खुशी की लहर

बाजपट्टी संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की टीम ने सीतामढ़ी के सांसद Devesh Chandra Thakur से मुलाकात कर पाटलिपुत्र जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 15507 के बाजपट्टी स्टेशन पर ठहराव दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।


गुरुवार को अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा उर्फ संजय के नेतृत्व में संघर्ष मोर्चा की टीम सांसद से मिली। ज्ञात हो कि इस मांग को लेकर 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक जयप्रकाश शर्मा ने आमरण अनशन किया था, जिसके बाद समस्तीपुर डीआरएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त हुआ था।

इस ट्रेन के ठहराव से विद्यार्थियों, मरीजों, बुजुर्गों समेत आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर सुनील झा, शशि रंजन सुमन, नवनीत कुमार झा, शिवम कुमार झा सहित संघर्ष मोर्चा के कई सदस्य मौजूद रहे।

📍 सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़

#Bajpatti #Sitamarhi #PatliputraMEMU #Train15507 #DeveshChandraThakur #BajpattiStation #RailNews #SitamarhiNews #BiharNews #MEMUTrain #JayprakashSharma #KisanSangharshMorcha #SamastipurDRM #FacebookNews #सीतामढ़ी #बाजपट्टी #रेलसमाचार #बिहारसमाचार

Post a Comment

0 Comments