Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 1 फरार

 🚨 सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ 🚨

पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार, 1 फरार

सोनबरसा भुतही थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।


सदर-2 एएसपी आशीष आनंद ने प्रेस वार्ता में बताया कि भुतही थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित छापेमारी कर दोनों अपराधियों को दबोच लिया।

बताया गया कि दोस्तिया गांव निवासी पेट्रोल पंप संचालक शिवम कुमार से बदमाशों ने 2 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, प्रतिबंधित कफ सिरप की 4 बोतलें और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भलुआहा गांव निवासी शिवम कुमार एवं रिषु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

#Hashtags

#Sitamarhi #SitamarhiPrimeNews #Sonbarsa #BhutahiThana #CrimeNews #BiharNews #PoliceAction #ExtortionCase #BreakingNews #AshishAnand #BiharPolice #CrimeUpdate #SitamarhiNews #LatestNews #HindiNews

Post a Comment

0 Comments