Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी में शांतिपूर्ण ढंग से छठ का समापन -सभी छठ घाटों पर अस्तगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य -

 सभी छठ घाटों पर अस्तगामी सूर्य को महिलाओं ने दिया अर्घ्य -




सीतामढ़ी - चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। घर से परिवार संग डाला लेकर पूरे नियम निष्ठा के साथ छठ घाट पहुंच पूजा अर्चना की।

छठ महापर्व का मुख्य पूजन संध्या अर्घ्य है। महिलाएं दोपहर के समय नए वस्त्र धारण कर परिवार संग नदी, तालाब पर पानी में खड़े होकर डुबते सूरज को अघर्य दिया। इस दौरान घाटों पर श्रदालुओं का भी तांता लगा रहा। पूर्व मंत्री डा रंजू गीता ने कहा कि छठ व्रति का तीसरे दिन का निर्जला उपवास रात भर जारी रहता है। उन्होंने कहा कि संतान ही नहीं बल्कि परिवार में सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए भी यह व्रत किया जाता है। 



छठ महापर्व के संध्या अघर्य के दिन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। वरीय अधिकारी सभी महत्वपूर्ण घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।



वहीं जनप्रतिनिधि भी छठ घाटों पर पहुंच विधि व्यवस्था का जायजा लिया। भुतही मुखिया अखिलेश कुमार, मधेसरा मुखिया मधुकर झा, पंसस पति विजय पंजियार, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, पैक्स अध्यक्ष अजय पंजियार, संजय पूर्वे समेत अन्य जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य घाटों पर पहुंच जायजा लिया। मौके पर राज किशोर राउत, शत्रुघ्न बैठा, उपेंद्र पासवान, गगनदेव राउत, शिबू नायक, भाजपा नेता संजय पूर्वे, कृष्ण भगत, दिनेश पंजियार, अरविंद मुखिया, सुरेश मुखिया समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments