Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

नशामुक्ति अभियान को गति देने और आम आवाम को नशे से जागरूक करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी में13 नवंबर 2022 को नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन

 समाहरणालय,सीतामढ़ी

****************

*जिला जनसम्पर्क  प्रशाखा*

****************

*प्रेस विज्ञप्ति*

*दिनांक 04/11/2022*

==============                                                      ■ नशामुक्ति अभियान को गति देने और आम आवाम को नशे से जागरूक करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी में13 नवंबर 2022 को नशा मुक्त बिहार  हाफ मैराथन दौड़ का होगा  आयोजन।



*जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने हाफ मैराथन के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश*                                      


 नशा मुक्ति अभियान को और गति देने के उद्देश्य से जिले में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले *नशा मुक्त बिहार ,हाफ मैराथन दौड़* के सफल आयोजन के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को स–समय सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए 

स– समय तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया है।


विदित हो कि नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर से पूर्व राज्य के सभी जिलों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाना है। इस कड़ी में जिले में 13 नवंबर 2022 को हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।



हाफ मैराथन दौड़ 13 नवंबर 2022 को सुबह 6:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

 मैराथन दौड़ में प्रथम श्रेणी के 5 किलोमीटर दौड़ में 16 वर्ष से कम उम्र के (बालक एवं बालिका) प्रतिभागी तथा द्वितीय श्रेणी के 10 किलोमीटर की दौड़ में 16 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी भाग लेंगे।


मैराथन में भाग लेने के लिए जानकी इंडोर स्टेडियम डुमरा( जिला खेल कार्यालय ) मेंआवेदन लिया जा रहा है। भाग लेने वाले प्रतिभागी 12 नवंबर 2022 तक आवेदन दे सकेंगे।


 दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को ₹5000, द्वितीय को ₹3000 तथा तृतीय स्थान पाने वाले को ₹2000 एवं इसके बाद दसवें स्थान तक आने वाले सभी प्रतिभागियों को ₹1000 नगद इनाम, प्रमाण पत्र तथा टॉफी दी जाएगी।


*नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन* के सफल आयोजन हेतु निर्धारित तिथि को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी विधि व्यवस्था संबंधित आवश्यक कार्रवाई करेंगे।हाफ मैराथन के सफल आयोजन के निमित्त जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,नगर आयुक्त नगर निगम ,सिविल सर्जन सीतामढ़ी, उत्पाद अधीक्षक ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस ,d.p.m. जीविका ,कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं अन्य पदाधिकारियों को  आवश्यक निर्देश दिया गया है।


*डीपीआरओ*

Post a Comment

0 Comments