Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

उपेंद्र कुशवाहा आएंगे- सद्भावना बचाओ देश बचाओ जदयू की बैठक सीतामढ़ी गांधी मैदान में 6 नवंबर को

 

प्रेस नोट- 

सम्मानित साथियों,

               सादर सूचित किया जाता है कि 6 नवंबर 2022 (रविवार )को "सद्भावना बचाओ- देश बचाओ" सम्मेलन गांधी मैदान, सीतामढ़ी में 11:30 बजे दिन से आयोजित है।



               सम्मेलन को  जदयू संसदीय बोर्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी, जदयू माननीय सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी, बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य जनाब मो. खालिद अनवर साहब एवं माननीय विधान पार्षद श्री रामेश्वर कुमार महतो जी साथ ही सीतामढ़ी जिला जदयू के माननीय सांसद ,पूर्व सांसद ,विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद ,पूर्व विधान पार्षद, जिला जदयू संगठन प्रभारी, कार्यक्रम प्रभारी एवं अन्य कई प्रांतीय एवं जिला स्तरीय नेता संबोधित करेंगे।

(नोट: -सम्मानित नेताओं का अगवानी एवं स्वागत हेतु दिन के 11:00 बजे टोल प्लाजा ,रुनीसैदपुर में फूल- मालाओं के साथ साथियों सहित अपने-अपने 4 पहिया एवम मोटरसाइकिल से पहुंचने का कष्ट करेंगे)

सम्मेलन समाप्ति के बाद निम्नांकित कार्यक्रम भी आयोजित है: -

(1.)परिसदन, राजोपट्टी, सीतामढ़ी में संध्या 5:00 बजे से 6:00 बजे तक प्रमुख साथियों के साथ वार्ता।

(2.)बाजपट्टी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय,( उर्दू) बरहरवा में संध्या 6:30 बजे से 7:30 बजे तक अति पिछड़ा समाज के  साथ चौपाल कार्यक्रम।

(3.)रात्रि विश्राम, कृषि विज्ञान केंद्र,बलहा मधुसुधन ,पुपरी !

(4.) पुनः 7 नवंबर 2022 को सुबह 7:00 से 9:00 तक अनुसूचित जाति मोहल्ला में चाय पर चर्चा।

(5) .प्रेस वार्ता 10:00 दिन में कृषि विज्ञान केंद्र, बल्हा मधुसुधन , पुपरी में आयोजित एवं मधुबनी के लिए प्रस्थान।

अतः आप प्रखंड जनता दल यू , बाजपट्टी के वरीय एवं कनीय नेताओं,  समर्पित एवं निष्ठावान साथियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों से आग्रह होगा कि उक्त तिथि को नियत समय पर विभिन्न कार्यक्रमों में  में भाग लेकर ऐतिहासिक बनाने का कष्ट करेंगे।

स- धन्यवाद।

                    आपका ही: -

              राजेश दास प्रखंड जद यू अध्यक्ष बाजपट्टी

Post a Comment

0 Comments