Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी नानपुर सिरसी मुखिया प्रतिनिधि व जदयू प्रखंड अध्यक्ष महिला प्रताड़ना मामले में गिरफ्तार

 

सीतामढ़ी नानपुर सिरसी मुखिया प्रतिनिधि व जदयू प्रखंड अध्यक्ष महिला प्रताड़ना मामले में गिरफ्तार- 



नानपुर (सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़)  :- जिला पुलिस की विशेष टीम द्वारा छापेमारी कर नानपुर पेट्रोल पंप के समीप सिरसी पंचायत के मुखिया पति सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह पुपरी की ओर से आ रहे थे। जैसे ही नीरज कुमार सिंह अपने स्कार्पियो में बैठ कर नानपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे ।



तभी जिला  क्वायरटी  की टीम ने इनके सामने गाड़ी रोककर गाड़ी में से धराधर सभी पुलिस बल निकल कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। और गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा कुर्की वारंटी थे। और खुलेआम घूम रहे थे। 



इनके विरुद्ध सिरसी गांव निवासी मालती देवी ने नानपुर थाना में छेड़खानी व महिला प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। जो नानपुर थाना में कांड संख्या 295/17 दर्ज हैं।



Post a Comment

0 Comments