Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

मेडिसीन कम्पनी के कर्मी पर चली गोली । जिला मुख्यालय के समीप की घटना । हालत नाजूक

 

सीतामढ़ी में मेडिसीन कम्पनी के कर्मी पर चली गोली । जिला मुख्यालय के समीप की घटना । हालत नाजूक- 



सीतामढ़ी में दिन दहाड़े जिला मुख्यालय से सटे मोहल्ले में एक मेडिसिन कंपनी के कर्मी पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नही गोली नही लगने पर उसे खदेड़ मारपीट भी किया गया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हैं। बताया जा रहा है की मेडिकल कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर सिर फॉर दिया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

मेडिसिन कंपनी के कर्मी पर फायरिंग

 November 3, 2022

(प्राइम रिपोर्टर)

सीतामढ़ी में दिन दहाड़े जिला मुख्यालय से सटे मोहल्ले में एक मेडिसिन कंपनी के कर्मी पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नही गोली नही लगने पर उसे खदेड़ मारपीट भी किया गया है। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी की है। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हैं। बताया जा रहा है की मेडिकल कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर सिर फॉर दिया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।


चार राउंड हुई फायरिंग


मिली जानकारी के अनुसार कैलाशपुरी के प्रसिद्ध चिकित्सक के हॉस्पिटल में दो युवक पहले गए और नंबर लगाने के लिए शोर मचाया। फिर बाहर निकलने के बाद एक मेडिकल कंपनी के कर्मी राजेश ठाकुर को बाइक से छोड़ने के लिए जिद्द किया। मना करने पर दोनो युवक के द्वारा पिस्टल निकाली गई। जिसके बाद मेडिसिन कर्मी भागने लगा। इतने में दोनो बदमाशों के द्वारा चार राउंड फायरिंग की गई। हालांकि वह इस घटना में बाल बाल बच गया। और बचने के लिए एक घर में घुस गया। जहां बदमाशों ने खदेड़ कर उसके साथ पिस्टल के बट से मारपीट की।



लोगों को देख भागा बदमाश


वही,जब लोगो का भीड़ देखा तो दोनो फरार हो गया। जख्मी हालात में मेडिसिन कंपनी के कर्मी को पहले उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां वह डॉक्टर से अपने प्रोडक्ट को लेकर विजिट करने गया था। कर्मी को गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घटना के सूचना पर करीब आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई हैं। बताया गया की कर्मी अपने प्रॉडक्ट के डील के लिए गया था।



इस संबंध में डुमरा थानाध्यक्ष किसी भी जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि सर से बात कर ले, वहीं सदर डीएसपी के द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। तथा सीतामढ़ी एसपी हरकिशोर राय ने फोन कट कर दिया। वही टेक्स्ट मैसेज में भी पूछे जाने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दी गई।

Post a Comment

0 Comments