Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी में एक पिता ने सारी हदें पार कर दी अपने दोनों बेटों को मारी चा*कू मां ने बच्चे को बचाने के लिए उन्हें पुआल में छुपाया


सीतामढ़ी में एक पिता ने दरिंद*गी की सारी हदें पार कर दी अपने दोनों बेटों को मा*री चा*कू !!!- मां ने बच्चे को बचाने के लिए उन्हें पुआल में छुपाया- 




 सीतामढ़ी में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या

कर दी। आरोपी ने 6 साल और 4 साल की उम्र के अपने दो

बेटों पर पहले चाकू से वार किया। फिर जला डाला। आरोपी

ने अपनी पत्नी को भी मारने की कोशिश की। उसे भी चाकू

के कई वार कर जख्मी कर दिया। बाद में तीनों को पुआल

के टाल में जिंदा जलाया। जिसमें उसके दोनों बेटों की मौत

हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक है।

घटना बीती रात 12 बजे की है, जहां डुमरा थाना क्षेत्र

के बरहरवा सरेह में आरोपी ने दोनों बच्चों और पत्नी को

मारकर जलाने की कोशिश की। इस दौरान गंभीर रूप

से घायल महिला अपने बच्चों को बचाने के लिए बार-बार

पुआल के टाल में छुप रही थी, लेकिन सनकी पति सभी

की हत्या करने की फिराक में था। पुआल में छिपाने के बाद

पिता ने अपने बच्चों और पत्नी को जिंदा जलाने के लिए

पुआल के टाल में आग लगा दी।


महिला की हालत गंभीर

पिता ने अपने दो छोटे बच्चों को क्यों मार डाला। पत्नी को

भी मारने की कोशिश क्यों की इसका खुलासा अभी तक

नहीं हो पाया है। इस वारदात के बाद महिला की हालत

गंभीर है। उसके होश में आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो

पाएगा।

वहीं सुबह खेत की ओर जाने के दौरान ग्रामीणों की नजर

महिला पर पड़ी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी

गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से

घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

कराया। वहीं घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई।



घटनास्थल पर ही पड़े हैं शव

फिलहाल डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में डुमरा थाने की

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों

बच्चों का शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है। पुलिस मृतक

के घर और परिजनों की तलाश कर रही है। हालांकि स्थानीय

ग्रामीणों ने बताया कि बेहोशी की हालत से पहले महिला ने

बताया गया कि वह सोनबरसा थाना क्षेत्र के इनारवा की रहने

वाली है जो घटनास्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।



Post a Comment

0 Comments