Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

आंधी और बारिश ने खोली बिजली विभाग की पोल

 

📍 सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | बाजपट्टी

आंधी और बारिश ने खोली बिजली विभाग की पोल

सीतामढ़ी/बाजपट्टी: गुरुवार देर रात हुई तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। बाजपट्टी-सुरसंड के बीच रधाउर पावर हाउस ए फीडर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई।


जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी से बाजपट्टी तक दिन में कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति सामान्य रही, लेकिन मोहर्रम को लेकर लाइन काटे जाने के बाद रात 7 से 8 बजे के बीच कई क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई। इसके बावजूद रायपुर बाजार, बर्री फुलवरिया, पटदौरा, भीखा, जवाही समेत कई इलाकों में देर रात तक बिजली नदारद रही।

लगातार बढ़ती गर्मी और मानसून के आगमन के बीच बिजली संकट ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटने से कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं घरों में अंधेरा और उमस से लोग बेहाल हैं। छात्रों की पढ़ाई पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब मानसून में तेज हवाएं और बारिश का दौर और बढ़ेगा, तो क्या बिजली विभाग ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है?

#SitamarhiPrimeNews #Bajpatti #Sitamarhi #BijliVibhag #PowerCut #RainAlert #BiharNews #MonsoonUpdate #GroundReport

Post a Comment

0 Comments