Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

प्रभात कुमार ने देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण किया

 प्रभात कुमार ने देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण किया 



बथनाहा:  प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया गांव के होनहार छात्र प्रभात कुमार ने देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, गांव एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.उनकी इस सफलता से क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है.प्रभात कुमार ग्राम सिरसिया, पोस्ट नरहा, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी के निवासी हैं. वे स्वर्गीय नारायण राय के पुत्र तथा सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती कुमारी सरोज राय के सुपुत्र हैं.कठिन परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.प्रभात कुमार शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं. उन्होंने बी.कॉम. (ऑनर्स), एम.कॉम., पीजी डिप्लोमा, एमबीए एवं एलएलबी जैसी उच्च शैक्षणिक डिग्रियां प्राप्त की हैं. इसके साथ ही उन्होंने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (सीएमए) परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है.


अब सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर उन्होंने अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है.उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

लोगों ने कहा कि प्रभात कुमार की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि मेहनत एवं समर्पण के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.प्रभात कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता, स्वर्गीय पिता, गुरुजनों तथा सभी शुभचिंतकों के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग को दिया है. उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments