Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी पुलिस ने रेड लाइट एरिया से असम की नाबालिग लड़की को देह व्यापार से कराया मुक्त, एक महिला और एक पुरुष दलाल गिरफ्तार...


 (प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर)


सीतामढ़ी: शुक्रवार को असम की एक नाबालिग लड़की को सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की पिछले 24 दिन से घर से गायब थी। जिसको लेकर वहां के स्थानीय पुलिस को परिजनों द्वारा शिकायत भी कराई गई थीं। आज सीतामढ़ी नगर थाना की पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 16 वर्षीय नाबालिग को बरामद किया है।छापेमारी के दौरान रेड लाइट एरिया में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी इधर उधर भागने लगे। इस दौरान अन्य महिला और पुरुष को भी पकड़ा गया। लेकिन पुछताछ कर उसे छोड़ दिया गया। वही नाबालिग को पुलिस अपने साथ थाने ले आई।मिली जानकारी के अनुसार असम के हाजो थाना क्षेत्र के कामरूप की रहने वाली नाबालिग लड़की पिछले 24 दिन से गायब थी। जिसे वहा के किसी आदमी ने जाल में फंसाकर इसे सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में बेंच दिया। घटना का पता तब चला जब रक्सौल का एक युवक ग्राहक बनकर सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया पहुंचा।इसी दौरान उक्त लड़की से बात हुई और लड़की ने अपनी मजबूरी बताई। फिर उसी युवक को अपने परिजनो का नंबर दी। युवक वहां से निकलने के बाद उसके परिजनों को लड़की के बारे में जानकारी दी। नाबालिग के परिजन छपरा जिले के रहने वाले अपने करीबी से बात की और आज सीतामढ़ी उसके परिजनों के साथ पहुंचा। जहां नगर थाना पुलिस को पूरी जानकारी दी।जिसके बाद परिजनों के निशानदेही पर नगर थाना पुलिस ने एक टीम गठन किया। प्रशिक्षु दरोगा रश्मि कुमारी के नेतृत्व में रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान लड़की संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस लड़की को थाने में रखा है, जहां पूछताछ की जा रही है।इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की असम पुलिस में लापता होने की सूचना दी गई थी। वही परिजन के द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर लड़की को बरामद कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments