Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी:जयमाला के बाद लड़की ने शादी से किया इनकार। बंधक बने बाराती। आयी पुलिस। जानिए क्या है मामला?


 ( Prime news reporter) सोनबरसा :थाना क्षेत्र के घुरघुरा हनुमान नगर पंचायत स्थित घुरघुरा गांव में बुधवार की रात्रि एक लड़की ने यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि मेरी शादी जिससे हो रही है, उसका तो रंग काला है। ऐसे लड़के के साथ कहीं जाऊंगी तो लोग मेरा मजाक बनाएंगे। पूरा मामला थाना क्षेत्र के घुरघुरा गांव का है। शादी की तैयारियां पूरी थीं। लेकिन लड़के की काले रंग के कारण लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की का कहना है कि उसने स्टेज पर ही दूल्हे को पहली बार देखा और उसे लड़का पसंद नहीं आया। लड़की ने अपनी शादी के दिन जयमाला होने के बाद  मंडप में बैठने के बाद शादी से इनकार कर दिया  इसके बाद बराती व सराती अवाक हो गए । मामला को देख बाराती भाग निकले।वंही दूल्हा व दर्जनों बाराती को लड़की पक्ष के द्वारा बंधक बना लिया गया।उपहार व खर्च की राशि की मांग को लेकर दोनों पक्षों में बकझक हो गई।मामले की जानकारी स्थानीय चौकीदार द्वारा प्रभारी थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी को दिया। थाना अध्यक्ष व शस्त्र बलों ने गुरुवार के शाम  बंधकों को छुड़ाकर  थाने लाया गया और पुंछ ताछ मामले को पंचायत कराकर निपटारा किया जाएगा। मालूम हो बुधवार की रात्रि में घुरघुरा गांव में बारात आई थी।

जिसके बाद महिलाओं के द्वार पूजन की रस्म अदा की। वहीं नास्ता के बाद दरवाजा लगाया गया और जयमाला की रस्म शुरू हुई। दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर आया, और बरमाला हुईं बरमाला का सारा विधि होने के बाद लड़का को मरबा पर ले गया जहां उसकी शादी नहीं हो सकी। क्योंकि दुल्हन ने अपने होने वाले पति से शादी के लिए इंकार कर दिया। दूल्हे के गले में वरमाला डालने के बाद वह फौरन अंदर चली गई। मण्डप में भी दुल्हन को समझा बुझाकर बैठाया गया ।परन्तु लड़की नहीं मानी।लड़की के घरवालों ने बताया कि जब दोनों की शादी तय हुई थी तो लड़की ने होने वाले पति का चेहरा नहीं देखा था। लड़की का कहना है कि वह ऐसे इंसान के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती जिसे वह पसन्द ना हो।बारात बेला थाना क्षेत्र के फुलहट्टा गांव निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार गुप्ता की घुरघुरा निवासी गणेश साह कीपुत्री निभा कुमारी के लिए बरात  आई थी।

Post a Comment

0 Comments