Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

लड़का लड़की बॉर्डर पर धराये.. फिर क्या हुआ??


{ prime news reporter}  सोनबरसा भारत नेपाल सीमा पर गश्त लगा रहे इंदरवा बीओपी कैंप के एसएसबी जवान आरक्षी शेर शाह जहां, नरेन्द्र सिंह, अनुप कुमार सिंह ने शनिवार की अहले सुबह पिलर संख्या 320 सहोरबा बाजार के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश कर रहे एक नाबालिक लड़की व लड़का को संदेश के आधार पर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लड़का की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव निवासी मोहम्मद सलीम मंसुर के पुत्र मोहम्मद तौकीर मंसूर जबकि लड़की सहियारा थाना क्षेत्र के फुलपरासी गांव निवासी विजय कुमार महतो के पुत्री रानी कुमारी के रुप में की गई है। कम्पनी कमांडर सहायक उप निरीक्षक निरत सिंह ने बताया कि पुंछ ताछ में बताया कि लड़का अपने बुआ नेपाल कबलाशी ले जा रहा था और दस दिन बाद केरल ले जाते वहां लड़का सिलाई का काम करता है। लड़का लड़की को स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments