Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

Sitamarhi : Khel : एशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप, इंडोनेशिया के लिए भारतीय टीम में सीतामढ़ी की अनुष्का अभिषेक चयनित।

एशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप, इंडोनेशिया के लिए भारतीय टीम में सीतामढ़ी की अनुष्का अभिषेक चयनित।


सीतामढ़ी:{ prime news reporter} इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 24 से 28 जून तक आयोजित होने वाली ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप -2024 के लिए  सीतामढ़ी के थूम्माहा के निवासी मुरारी प्र० सिन्हा के सौपोत्री व अभिषेक जी के पुत्री अनुष्का अभिषेक का चयन भारतीय टीम में किया गया।


राज्य सवात् संघ बिहार के सचिव शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव के द्वारा अनुष्का अभिषेक को बालिका, अंडर -14, -39 किग्रा भार वर्ग  के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन लेटर दिया गया। ऐसे खिलाड़ियों का ऐशियन चैंपियनशिप के लिए चयन होना पूरे सीतामढ़ी के लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात हैं अब यहां की बेटियाँ विदेशों मे अपना तिरंगा लहराऐंगे। ऐ अपने आप मे अलग संदेश देता है।

देश के सभी खिलाड़ी बहुत ही उत्साहित है़ं कि अब यहां के खिलाड़ियों को भी मौका मिल रहा है। यह सभी खिलाड़ी रास वर्ल्ड के अलग अलग ब्रांच में ट्रेनिंग करके यहां तक पहुंच रहे है। सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्र० सिंह,  कोषाध्यक्ष सेंडाई शिल्पी सोनम के बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।


शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव

*सचिव, राज्य सवात् संघ बिहार

Post a Comment

0 Comments