( प्राइम न्यूज रिपोर्टर) बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के बसहा में मंगलवार की सुबह बिजली के करंट लगने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 9 निवासी मुन्नी ठाकुर के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी का काम किया करता था. अहले सुबह पास के ही किसी के घर में करकट चढ़ाने का काम करने गया था.
इस दौरान वहां ऊपर से गुजरे 11000 वोल्ट के तार के चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. उसके पीछे तीन लड़का एवं दो लड़की हैं. पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घटना की सूचना मिलते हैं स्थानीय थाने से सी उपेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार के आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुआ था. पूर्व विधायक डॉ रंजू गीता सूचना मिलते ही परिजनों के घर पहुंचे. उन्होंने अपने भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया.



0 Comments