Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

सीतामढ़ी के इस जगह पर पुलिस के लोगो लगी स्कार्पियो ने बाइक को ठोका। गाड़ी पर लदी थी शराब। हुआ हंगामा। एक कि गई जान।

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) नानपुर (सीतामढ़ी)-:थाना क्षेत्र के बेदौल हनुमान नगर के बीच पुल के समीप शराब लदा स्कार्पियोBR07PA 5179 ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बेदौल वार्ड 5 निवासी देवेंद्र दास उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में की गई है। जबकि जख्मी व्यक्ति बेदौल गांव निवासी दर्शन दास व छेदी राम को गंभीर हालत में सीतामढ़ी स्थित नीजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।‌ शराब लदा स्कार्पियो पर पुलिस का लोगो लगा था। जिसे शराब धंधेबाजों ने पुलिस लोगों को फार दिया। परन्तु निशान को पुरी तरह से मिटाने में असमर्थ रहा। इस दौरान पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जांच प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस धंधेबाज का नाम उजागर करने से बच रही है।

मृतक देवेन्द्र दास मजदूरी का कार्य करता था। वह प्रतिदिन की भांति अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुपरी बाजार में मजदूरी का कार्य करने जा रहा था। तभी सामने से शराब लदा स्कार्पियो ने तीनों को कुचल दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों को महुआगाछी स्थित क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां देवेन्द्र दास की मृत्यु हो गई। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर रखकर जमकर बबाल काटा। जिससे घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ इस्तियाक अंसारी डीएसपी  रवि रंजन, सीओ सुमित कुमार यादव थानाध्यक्ष अशोक कुमार, सहित पुपरी थाना, रूनीसैदपुर सहित अन्य थाने की पुलिस पहुंची तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। परन्तु लोग मानने को तैयार नहीं थे।‌


 मृतक की पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने पति के बियोग में बार बार बेहोश हो रही थी और पुलिस से दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रही थी।‌


सीओ सुमित कुमार यादव ने बताया कि कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली राशि मृतक के परिजनों को दिया गया है। तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि व नेताओं के तरफ से मृतक के परिजनों को कुल 32 हजार रुपए दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।‌  थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के लोगों के उकसाने से सरकारी गाड़ी के साथ को तोड़ फोड़ किया।

वहीं डीएसपी रवि रंजन ने बताया कि शराब लदा स्कार्पियो से घटना घटित हुआ है। कहा कि स्कार्पियो पर पुलिस का लोगो चस्पा है। गाड़ी से 20 पेटी सोफिया शराब बरामद हुईं हैं इसका सत्यापन किया जा रहा है। वहीं इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।‌ जिससे पुछताछ की जा रही है।‌जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments