Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

दुकान में घुस। पिस्ट*ल के बल पर छीने लाखो रुपये से भरा गल्ला। सीसीटीवी फुटेज आया सामने। ग्रामीणों पर हुई फाय**रिंग

 


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) सोनबरसा थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा हनुमान चौक के समीप सोमवार के दोपहर एक चावल व्यवसायी के दुकान पर चढ़कर तीन अपराध कर्मीयों ने हथियार से लैस होकर दो लाख भारतीय व दो लाख नेपाली नोट लुटकर ले गया। जानकारी के अनुसार जय मां अम्बे ट्रेंड्स के प्रोपराइटर सोनबरसा वार्ड सात गांव निवासी सत्यनारायण महतो के पुत्र राम बाबू महतो अपने दुकान पर रुपए गिनती कर रहा था उसी बीच पल्सर 220 सीसी काला रंग के बाइक से तीन अपराध कर्मी आया और दो अपराध कर्मी दुकान पर चढ़कर हथियार सिने में भीरा दिया और रुपए रखने बाला लकड़ी का गला लेकर चलते बना जैसे ही हल्ला हुआ तो लोगों ने खदेड़ने का प्रयास किया तो अपराध कर्मी पीछे बाला एक फायर किया और तेजी से एन एच 77 होते हुए दोस्तीया नरंगा पथ की ओर भाग निकला।

घटना की खबर पर थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार कन्हौली थाना अध्यक्ष सेन्टु कुमार दरोगा मुकेश कुमार, भवानी कुमारी अवध राम व शस्त्र बलों ने पहुंचकर छान बीन की और अपराध कर्मी को पीछा करते करते हुए बेला थाना क्षेत्र के नरंगा गांव से दक्षिण परवाहा पथ पुल व  चिमनी के समीप लकड़ी का बक्सा रुपए निकालकर फेंक दिया। थाना अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बक्सा को लेकर थाना आया। उधर सीतामढ़ी सदर 2 बथनाहा के अपर पुलिस अधीक्षक आशीष आंनद ने घटना स्थल पर पहुंचे और मामला का छान बीन कर प्रोपराइटर राम बाबू महतो से बात चीत की। और जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मालूम हो कि 100 फिट की दुरी पर एसएसबी का मेन नाका है जहां हर समय आधा दर्जन जवान दिप्ती पर मुस्तैद रहता है और मद निषेध विभाग का भी आधा दर्जन जवान चेकिंग के लिए मौजूद रहता है।

Post a Comment

0 Comments