Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

थानेदार व महिला सीओ के बीच मारपीट की घटना से गरमाया प्रशासनिक व पुलिस महकमा


थानेदार व महिला सीओ के बीच मारपीट की घटना से गरमाया प्रशासनिक व पुलिस महकमा


सीतामढ़ी। परिहार थाना परिसर में शनिवार को भरे जनता दरबार में थानेदार राजकुमार गौतम एवं सीओ मोनी कुमारी के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना जिला मुख्यालय पहुंचते ही प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम रिची पांडे एवं एसपी मनोज कुमार तिवारी अधिकारियों की टीम के साथ परिहार पहुंचे। यहां बीडीओ के बंद चेंबर में अधिकारी द्वय ने सीओ मोनी कुमारी एवं थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम से पूछताछ की। करीब आधे घंटे बाद डीएम एवं एसपी यहां से निकल गए। डीएम एवं एसपी ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए डीएसपी आशीष आनंद एवं एसडीओ को यहां छोड़ गए। कहा जा रहा है कि थाना का सीसीटीवी फुटेज निकाला जा रहा है। मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का पक्ष नहीं आ सका है। बताया गया है कि थाना पर सीओ का जनता दरबार था।


इसी बीच थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम वहां पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने शराब विनिष्टीकरण से संबंधित किसी पेपर पर साइन करने को कहा। लेकिन सीओ ने बाद में सिग्नेचर करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि धक्का मुक्की भी शुरू हो गई। इसी दौरान सीओ गिर गई। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चप्पल जूते भी चले। बाद में महिला पुलिस कर्मियों की मदद से सीओ को थाने पर बिठा लिया गया इतना ही नहीं उनका मोबाइल भी ले लिया गया। बाद में सूचना मिलने पर बीडीओ आलोक कुमार थाना पर पहुंचे और सीओ मोनी कुमारी को वापस प्रखंड कार्यालय लेकर गए। हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। 

पूर्व में परिहार में bdo एवं co के बीच हुई थी मारपीट - बता दें दे कि अधिकारियों के बीच विवाद का यह पहला मामला नहीं है। कई साल पूर्व तत्कालीन सीओ एवं बीडीओ के बीच भी मारपीट की घटना हुई थी। उसे समय भी प्रशासनिक महकमा को शर्मसार होना पड़ा था। जब दोनों अधिकारियों के बीच डंडे से मारपीट हुई थी। 

Post a Comment

0 Comments