
( prime news reporter) सोनबरसा वर्ष 2025 में बिहार में जनसुराज की व्यवस्था लाने के लिए हर घर जन सुराज अभियान कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित जन सुराज कार्यालय में प्रखंड अधक्ष मुकेश साह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन महासचिव अवधेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन को दुरुस्त बनाने के लिए सभी निष्क्रिय पदाधिकारी के जगह पर सक्रिय पदाधिकारी को रखा जाएगा। प्रखंड के बीसों पंचायत के 286 वार्ड में बैठक कर जनसुरज अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा । जनसुराज संकल्पित है 25 में बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर 15 साल तक के नवयुवकों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी बैठक में अनुमंडल अध्यक्ष महान सिंह कुशवाहा अनुमंडल युवा अध्यक्ष अंजनी कुमार उर्फ अप्पु, प्रदेश सदस्य प्रवीण कुमार,अनिल यादव, अनुमंडल महिला अध्यक्ष प्रतिभा देवी, प्रखंड युवा अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रखंड महिला अध्यक्ष रेखा रानी, प्रखंड अभियान संयोजक सुभाष सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, मनी भूषण कुमार,हरेश साह, सुरेश पासवान, प्रकाश झा,नुरैशा खातुन , शंभु ठाकुर, धर्मेन्द्र कुमार महतो , नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 Comments