Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

विद्यालय की छत पर खेलना पड़ा भारी । हुई ये घटना K मचा बवाल


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) : स्कूल की छत से गिरकर छात्र की हुई मौत

चोरौत(सीतामढ़ी)-थाना क्षेत्र के एक विद्यालय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

मध्य विद्यालय बालक में चौथे कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की स्कूल की छत से गिरने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र अपने सहपाठियों के साथ स्कूल की छत पर खेल रहा था। इस दौरान वह छत से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर वो गिरा कैसे?

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक छात्र अन्य छात्रों के साथ विधालय के छत पर खेल रहा था। इसी क्रम में छत के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया और जख्मी हो गया। उसके मुंह और कान से खून गिर रहा था। आनन-फानन में बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोरौत में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। जहां जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीण सदर अस्पताल रेफर करने से उग्र हो गए थे। उनका कहना था कि स्थानीय पीएचसी के चिकित्सक इलाज करने के बजाय रेफर कर दिया। इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों को उग्र होते देख चोरौत थाना, सुरसंड थाना एवं भिठ्ठा थाना की पुलिस प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीत कुमार, चोरौत थानाध्यक्ष सुखविन्द्र नैन के नेतृत्व में गस्त लगा रहे थे।

मृत बच्चे की पहचान चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड नं -04 के शंभू पंडित के 09 वर्षिय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।

मृतक के माता-पिता एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके गिरते आंसू को देखकर सभी की आंखें नम है।

बहरहाल, इस पूरी घटना के बाद जहां मृतक छात्र के परिजन के घर में मातम पसरा है, वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी अबूझ पहेली बना हुआ है कि आखिर छात्र की मौत कैसे हुई?

[25/12, 3:53 am] Vivek: *आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल, विश्वनाथ अर्लेकर को बनाया गया केरल का गवर्नर, रघुवर दास ने दिया इस्तीफा*

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वही विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का गवर्नर बनाया गया है।  केंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया है। 

केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान  को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्नवाथ अर्लेकर को केरल का गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं ओडिशा के राज्यपाल को भी बदल दिया गया है।

डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का गवर्नर बनाया गया है। वहीं अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वही पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह होंगे मणिपुर के गवर्नर बनाये गये हैं। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. विजय कुमार सिंह बनाये गये हैं। राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्तियां कर खुशी जताई। ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी। 

Post a Comment

0 Comments