Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

BPSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मुद्दे पर जन सुराज के नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुनर्परीक्षा और उच्च स्तरीय जांच की मांग की

 *जन सुराज प्रेस नोट*

स्थान - सीतामढ़ी

दिनांक -11 जनवरी 2025

BPSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं के मुद्दे पर जन सुराज के नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुनर्परीक्षा और उच्च स्तरीय जांच की मांग की


( प्राइम न्यूज रिपोर्टर) सीतामढ़ी।  जन सुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीपीएससी परीक्षा में की गई अनियमितताओं को लेकर डूमरा के अंबेडकर स्मारक स्थल पर एक दिन का उपवास अनशन और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और परीक्षा में हुई अनियमिनता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच के साथ-साथ पुनर्परीक्षा कराए जाने की मांग की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर सरकार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया और छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करवाया। उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन बताया और कहा कि सरकार जनता और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।  

जिला अध्यक्ष नवल किशोर राऊत ने कहा कि प्रदेश कि नीतीश सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। छात्रों पर लाठीचार्ज और प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है। उन्होंने बिहार के युवाओं के लिए नीतीश सरकार से पांच मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर जी के साथ सरकार सम्मान जनक समझौता कर प्रशांत किशोर जी के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुये अनशन समाप्त कराया जाए।


1. 70वीं  BPSC परीक्षा में हुई अनियमिनता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जाँच और पुनर्परीक्षा कराई जाए।


2. 2015 में सात निश्चय के तहत किए       वादे के अनुसार 18 से 35 साल के हर बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। 


3. पिछले 10 वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक की जाँच एवं दोषियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी किया जाए।


4. लोकतंत्र की जननी बिहार को लाठीतंत्र बनाने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।


5. बिहार की सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं की कम से कम दो तिहाई हिस्सेदारी सुनिक्षित करने के लिए डोमिसाइल नीति लागू की जाए।



वहीं, अन्य नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन बिहार के छात्रों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस संघर्ष में साथ आएं और सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध करें। 


जन सुराज के इस आंदोलन में सीतामढ़ी के जिला अध्यक्ष नवल किशोर राऊत,  राज्य कार्यवाहक अभियान समिति के सदस्य शंकर आत्रे,  राज्य कार्यवाहक समिति सदस्य राम कृपाल शर्मा, मायाशंकर शरण, बिजेंद्र यादव, नरेंद्र झा, 

जिला मुख्य प्रवक्ता विरेन्द्र कुमार यादव, जिला अभियान समिति संयोजक तनवीर अली उर्फ पपलु खान, जिला कार्यालय प्रभारी सरफराज अंजुम, युवा जिला अध्यक्ष रिजाउल्ला उर्फ लड्डन, सीतामढ़ी सदर एवं बेलसंड अनुमंडल अध्यक्ष महान सिंह कुशवाहा, नगर निगम महिला अध्यक्ष सावित्री प्रसाद, नगर निगम प्रवक्ता ममता कुमारी, नानपुर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, बाजपट्टी प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, सुरसंड प्रखंड अध्यक्ष मनोज मिश्रा, रून्नीसैदपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, परिहार प्रखंड अध्यक्ष अमानुल्लाह उर्फ निराले, बेलसंड प्रखंड अध्यक्ष  राजन मिश्रा, युथ क्लब संयोजक रिगा प्रखंड जीवछ यादव, रमेश चौधरी समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments