Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

श्री श्री 108 राम जानकी शिव पार्वती महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन



( prime news reporter)  बाजपट्टी : श्री श्री 108 राम जानकी शिव पार्वती महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन प्रखंड स्थित बनतारा कुर्मी टोल मन्दिर में किया जा रहा है. इसकी शुरुआत शिवरात्रि के दिन से की गई है जो 11 मार्च तक चलेगी. अध्यक्ष सुखलाल महतो ने बताया कि यह यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा यहां स्थित मंदिर के लिए की गई है. जिसमें भगवान राम सीता हनुमान एवं शिव पार्वती को स्थापित किया जाना है.

इस पूजन में दूर-दूर से भक्त आ रहे हैं. वहीं बच्चों के लिए मेला का भी आयोजन किया गया है. इस दौरान सतीश कुमार, राम ईश्वर पटेल, उपेंद्र पटेल, राधे कुमार, राजा राम राय, राम इकबाल राय, राम शरण राय, मनोज कुमार, ब्रह्मदेव दास, मुकुल मुकर, ललित कुमार, मिथिलेश कुमार साहित्य सभी ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका है.

Post a Comment

0 Comments