बनतारा गांव के कुर्मी टोल में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
बाजपट्टी, बाजितपुर: बाजपट्टी प्रखंड के बाजितपुर पंचायत के बनतारा गांव स्थित कुर्मी टोल में नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीन दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 501 कुमारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।
कलश यात्रा पूजा स्थल से विधिवत रूप से प्रारंभ होकर मोरकी होते हुए जमरा नदी तट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरण संपन्न हुआ। इसके पश्चात कलश यात्रा पुनः पूजा स्थल पर पहुंची, जहां विशेष पूजन एवं अनुष्ठान का आयोजन हुआ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में पंडित नारायण भगवान चौबे, ज्योत्साचार्य रूपेश कुमार चौबे, वैदिक दीपेश शास्त्री एवं पंडित सत्यम कुमार के सानिध्य में विशेष वैदिक पूजन संपन्न हुआ। समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा, जहां श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस भव्य आयोजन में महंत सुखलाल दास, विभीषण राय, रामएकबाल राय, सतीश कुमार राय, सुरेंद्र दास, ब्रह्मदेव दास, अशोक ठाकुर, शत्रुधन राय, दिनेश कुमार, ललित कुमार, मुकुल कुमार, उपेंद्र पटेल, वीरेंद्र राय, यशवंत राय, निरंजन कुमार, लक्ष्मण राय, रामवृक्ष राय, दसई राय, उमेश राय, मंगल राय समेत समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
यह धार्मिक अनुष्ठान पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना, जहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



0 Comments