Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में अवैध वसूली समेत अन्य मुद्दा छाया रहा

बाजपट्टी सीतामढ़ी:  प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में प्रखंड क्रियान्वयन समिति की बैठक  शनिवार को आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता प्रखंड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ राजेश दास ने की। 


बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख अफजल  आलम प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रभात कुमार,  मुख्य रूप से शामिल हुए। जानकारी देते हुए क्रियान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष राजेश दास ने कहा कि बिहार सरकार की योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई और उनकी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि कुछ विभाग के पदाधिकारी बैठक में नहीं थे। उन पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में एमडीएम अनियमिताएं बरती जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में  लोक स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग  के द्वारा गर्मी में जलस्तर को देखते हुए चापाकल और नल जल को बेहतर नहीं किया जा रहा है जिसके कारण पानी की समस्याएं  सामने आ रही है। 


उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने अस्पताल की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एपी झा को कहा। सरकार इतना व्यवस्था दे रही है लेकिन आम लोगों को सुविधा नहीं मिल पाती है इस पर ध्यान दें।

 वही सदस्य संजय कुमार मिश्रा अजय प्रसाद और   सियाराम मंडल ने आवास योजना में आवास पर्यवेक्षक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आवास योजना की राशि में लाभुकों से उगाही की जाती है। अधिकतर मामलों में देखा जाता है कि जिनके पास घर नहीं है उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाता है और उनका नाम काट दिया जाता है। नहीं तो उनसे अवैध वसूली की जाती है।


 उन लोगों ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई कि  जिन्हें घर है उनसे मोटी रकम वसूल करके उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने दाखिल खारिज में भी पैसा वसूली की बात कही। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एपी झा , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी  संध्या कुमारी, मनरेगा पीओ भूषण मिश्रा, सदस्य भारत मंडल, संजय गुप्ता सुनील बिहारी,समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments