Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ बहुउद्देशीय सभागार में मनाया गया


( प्राइम न्यूज़ रिपोर्टर) : सिवान : 29।08।2025:  राजेंद्र किशोरी बी.एड कॉलेज सुघडी सिवान में शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ बहुउद्देशीय सभागार में मनाया गया! इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया.

और उन्होंने मेजर ध्यानचंद के उत्कृष्ट कार्यो पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षुओं वैसा ही बनने के लिए प्रेरित किया! इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार ने भी  प्रशिक्षुओं को  मेजर ध्यानचंद जैसा ही परिश्रमी और कर्तव्य निष्ठ होने की बात कही! और इस अवसर पर महाविद्यालय में बैडमिंटन वॉलीबॉल खाओ खाओ और कबड्डी लूडो और शतरंज जैसे खेल का आयोजन भी किया गया !इस मौके पर कॉलेज के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे. 

Post a Comment

0 Comments