बाजपट्टी विधानसभा की सेवा और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देना मेरा प्रथम कर्तव्य है।
आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रही हूँ कि 4 सितम्बर 2025 को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज पाल जी को सौंपे गए ज्ञापन पर विभाग ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए उसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ होगा।
इसके लिए मैंने लगातार PHED के सचिव को ज्ञापन सौपे और विभागीय मंत्री आदरणीय श्री नीरज सिंह 'बबलू' जी से मुलाकात कर उन्हें पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
इस स्वीकृति के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, बिहार के विकासपुरुष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के माननीय मंत्री, सचिव तथा सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय जी का सहृदय आभार व्यक्त करती हूँ।
लगभग ₹200 करोड़ की लागत से बाजपट्टी विधानसभा सहित अन्य पंचायतों में हर घर नल जल मिशन के अंतर्गत जलापूर्ति हेतु नए विद्युत चालित बोरवेल लगाए जाएंगे और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत की जाएगी।
मैंने आप सभी के विश्वास से यह संकल्प लिया था कि जब तक पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, मैं संघर्ष करती रहूँगी और आज उस संकल्प की पहली सफलता हम सबके सामने है। मैं काम करने में विश्वास रखती हूँ, ढोंग या सस्ती लोकप्रियता में नहीं।
मैं जिला प्रशासन से आग्रह करती हूँ कि आमजन के हित में बिना किसी राजनीतिक पार्टी को संलिप्त किये बगैर स्वयं स्थल का निरीक्षण कर इस योजना का क्रियान्वयन किया जाए। डॉ रंजु गीता पूर्व मंत्री .
#बेहतर_बाजपट्टी #Bajpatti #ranjugeeta #JDU #JDUOnline #NDA4Bihar #todaypost #Posttoday #NitishKaVikasModel #NitishKumar #Bihar #NitishModel #DhanyawadNitishSarkar #2025firsenitish #2025_फिर_से_नीतीश #PhirSeNDASarkar #2025phirsenitish #NDA #NDA4Bihar #NDAGovt #NDAalliance
Nitish Kumar Janata Dal (United) Sanjay Kumar Jha Vision Of Nitish Kumar Nitish Cares Jdu Sitamarhi




0 Comments