( Prime News Reporter) बेलसंड-- थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी राम शंकर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रवि सिंह को अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम रवि सिंह ग्रामीण प्रमोद राम के साथ मोटरसाइकिल से भंडारी जा रहा था मोटरसाइकिल प्रमोद चला रहा था
वही रवि पीछे बैठा था रास्ते मे भटौ लिया शमशान घाट के पास पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों से पीछे बैठे रवि को भून दिया रवि के गर्दन, सीना व पीठ में तीन गोली लगी है सूचना पर पहुँचे परिजन उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।
0 Comments