Ticker

7/recent/ticker-posts

TOP

एकल विद्यालय का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

 


( Prime News Reporter) बाजपट्टी : शिक्षा के माध्यम से गांव के सर्वांगीण विकास हेतु स्वामी विवेकानंद का जो सपना देखा गया था. इसको पूरा करते हुए एकल अभियान चलाया जा रहा है. इस अंतर्गत बाजपट्टी के गेंनपुर में पेट्रोल पंप के पास पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ है. जो 27 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान बाजपट्टी, पुपरी और नानपुर संच के सभी आचार्य एवं आचार्या प्रशिक्षण ले रहे हैं.

अंचल गतिविधि प्रमुख आचार्य राघव बिंद मंडल ने बताया कि यह आचार्य प्रशिक्षण सुबह सोकर उठने से लेकर रात्रि सोने तक सनातनी संस्कार को लेकर एवं मंत्रों का प्रयोग करते हुए जीवन को कैसे संस्कार मय बनाया जा सकता है?  यह सिखाया जाता है. इसमें प्रशिक्षण प्राप्त आचार्य सभी पंचायत में एकल विद्यालय चला कर छात्र-छात्राओं को शिक्षित करते हैं. मुख्य रूप से विद्यालय एवं आंगनबाड़ी के जो समय है उसके अलावा बच्चे इस विद्यालय में आकर शिक्षा प्राप्त करते हैं. जो उन्हें पूर्णतया नि:शुल्क दिया जाता है.

इन विद्यार्थियों की उम्र सीमा चार से 14 वर्ष होती है. मौके पर सीतामढ़ी अंचल अध्यक्ष भिखारी महतो, बाजपट्टी संच प्रमुख सुधांशु कुमार, नानपुर संच प्रमुख अजय यादव पुपरी संत प्रमुख अशोक कुमार, चोरौत सच प्रमुख विजय कुमार चौधरी, संभाग उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, संभाग प्रशिक्षण प्रमुख संजीव कुमार, भाग प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख मंगल साहू, अंचल प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख राजीव कुमार, बाजपट्टी सच अध्यक्ष रामसागर भगत के अलावा किरण कुमारी, नीतू कुमारी, सरिता कुमारी, सरस्वती कुमारी सहित 32 आचार्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. गेनपुर निवासी भरत चौधरी ने सेवा भाव से संगठन को प्रशिक्षण हेतु ढिया है.

Post a Comment

0 Comments