प्रेस विज्ञप्ति
सीतामढ़ी, 5 जुलाई 2026
राष्ट्रीय जनता दल, सीतामढ़ी द्वारा आज दिनांक 5 जुलाई 2026 को शिप्रा गार्डन, सीतामढ़ी में पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सुनील कुमार कुशवाहा ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रधान महासचिव श्री मो. जलालुद्दीन खान ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
दोपहर 1:00 बजे ज़ूम मीटिंग के माध्यम से राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच रहने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस्य बनाए रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. अर्जुन राय ने अपने संबोधन में कहा कि सभी समाजवादी विचारधारा की पार्टियों को एक मंच पर आकर जनविरोधी एवं विभाजनकारी सोच रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का बिखराव भाजपा को सत्ता में बने रहने का अवसर देता है, इसलिए व्यापक विपक्षी एकता समय की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रभारी श्री सरवन कुशवाहा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अंतिम पंक्ति में खड़े समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान देना होगा। उन्होंने पंचायत, प्रखंड एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और समन्वय को बढ़ाने पर बल दिया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव के विचारों और सिद्धांतों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन समाजवादी मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं कृतसंकल्प होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुरसंड के पूर्व विधायक स्वर्गीय नागेंद्र प्रसाद यादव, सैदपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय भोला राय के भतीजे एवं पूर्व विधायक श्रीमती मंगीता देवी के देवर, तथा स्कॉलर हब, चकमहिला के संस्थापक स्वर्गीय मणि भूषण उर्फ पिंटू के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम को पार्टी के विभिन्न जिला प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। अंत में संगठन की मजबूती एवं राष्ट्रीय जनता दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए विल्सन के पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता जी रुन्नीसैदपुर के पूर्व प्रत्याशी श्री चंदन यादव जी परिहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीमती स्मिता पूर्वे जी मनोज गुप्ता जी बृजमोहन मंडल जी इंद्राणी देवी जी तारकेश्वर प्रसाद जी शैलेंद्र भूषण देवेंद्र यादव जी रामनाथ यादव ललन भगत आलमगीर साहब जी ललन प्रसाद हरि ओम शरण नारायण जी अहिरात शैलेंद्र भूषण दिलीप राय वंदना कुमारी स्वती मिश्रा भरत महतो महेंद्र राम उमर सैफुल्लाह सुनील कुमार अमर यादव रोशन यादव गुलाम मुस्तफा इफ्तिखार आलम राजेंद्र चंद्रवंशी विनय पासवान सुरेंद्र यादव जवाहर यादव रामनरेश प्रसाद यादव अभिराम पांडे गरभू पासवान रविंद्र सिंह श्याम बाबू यादव अखिलेश कुमार सुरेंद्र महतो राजीव पासवान मनोज आजाद जय नारायण यादव इश्तियाक अंसारी जाकिर साहब हुकुमदेव नारायण यादव संजीत कुमार उर्फ छोटू शौकत अली रामकृष्ण महतो हरदेव नारायण नागेंद्र यादव प्रेमचंद कुमार धर्मेंद्र यादव लालू प्रसाद यादव गोपाल यादव मुन्ना यादव
0 Comments