ग्रामीण आवास कर्मियों का 12-13 अगस्त को कार्य बहिष्कार
सीतामढ़ी। राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ, बिहार की सीतामढ़ी जिला इकाई ने लंबित मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर 12 और 13 अगस्त को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। इस संबंध में संघ की ओर से डीडीसी एवं जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर कार्य बहिष्कार की सूचना दी गई है।
संघ का कहना है कि ग्रामीण आवास कर्मियों का पिछले 8 महीने से मानदेय लंबित है। संघ ने लंबित मानदेय का भुगतान, मानदेय में वृद्धि, सम्मानजनक मानदेय तथा अन्य मांगों पर सरकार और विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि 12 एवं 13 अगस्त को जिले और प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित सभी कार्य प्रभावित रहेंगे।
संघ ने प्रशासन और विभाग से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़ | हर खबर, सबसे पहले
#सीतामढ़ी #SitamarhiPrimeNews #ग्रामीणआवासकर्मी #कार्यबहिष्कार #ग्रामीणआवास #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #मानदेय #मानदेयभुगतान #सीतामढ़ीन्यूज #बिहारन्यूज #डीडीसी #डीएम #आवासयोजना #बिहार

0 Comments