Ticker

7/recent/ticker-posts

20 सूत्री की बैठक में जल संकट, बिजली और यूरिया की किल्लत का मुद्दा उठा

 

20 सूत्री की बैठक में जल संकट, बिजली और यूरिया की किल्लत का मुद्दा उठा

बाजपट्टी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में मंगलवार को प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (20 सूत्री) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश दास ने की। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस दौरान क्षेत्र में जल संकट, बिजली की समस्या और किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने से परेशानी हो रही है। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की समस्या से आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।


बैठक में उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, बीडीओ वरुण केतन, सीओ सह आरओ धनंजय कुमार, प्रखंड प्रमुख अफजल आलम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

#सीतामढ़ीप्राइम_न्यूज़ #बाजपट्टी #20सूत्रीबैठक #जलसंकट #बिजलीसमस्या #यूरियाकीकिल्लत #किसानसमस्या #बाजपट्टी_न्यूज़ #सीतामढ़ी_न्यूज़ #बिहारन्यूज़ #SitamarhiPrimeNews #BazpattiNews

Post a Comment

0 Comments